गौरीगंज, अक्टूबर 11 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता संचारी रोग नियंत्रण अभियान के बाद भी वायरल बुखार, खांसी-जुकाम, पेट व बदन दर्द से पीड़ित मरीजों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। मरीजों की भीड़ के चलते सरकारी अस्पतालों में मिलने वाली निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं सबको नहीं मिल पा रही हैं। मरीजों को मजबूरन निजी जांच केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है।

जिले में बुखार के बढ़ते मामले बीते एक माह से जिले में बुखार का कहर लगातार जारी है। जिला अस्पताल के ही आंकड़ों पर गौर करें तो प्रतिदिन 1200 से 1400 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। सीएचसी व पीएचसी पर और बुरा हाल है। मरीजों को जांच, दवा, एक्सरे व अल्ट्रासाउंड आदि सुविधाओं के लिए भटकना पड़ रहा है। निजी केंद्रों पर मरीजों से छह से आठ सौ रुपए वसूल किए जा रहे हैं। आलम यह है कि परिवार के ए...