Gauriganj News: नशे में हुए विवाद में दो पक्षों में मारपीट
गौरीगंज, अगस्त 13 -- Gauriganj News: जामो। कोतवाली क्षेत्र के दुलही गूजर का पुरवा मजरे सरमें में बीती रात लगभग 11 बजे शराब के नशे में हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक पक्ष का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपियों पर गैर इरादतन हत्या के प्रयास का केस दर्जकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार पूरे विक्रम मिश्र मजरे सरमें निवासी सोनू मिश्र उर्फ सुशील और दूसरे पक्ष के जबरील, हाफिज व मो. हसनैन निवासी दुलही का पुरवा के बीच शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। जिसमें सोनू मिश्र को सिर व आंखों में गंभीर चोटें आई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराकर नामजद आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया। एसएचओ विनोद सिंह ने बताया कि दो आरोपियों जबरील व अन्नू को गिरफ्तार कर विध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.