Gauriganj News: नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा को उमड़े श्रद्धालु
गौरीगंज, अक्टूबर 19 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता शारदीय नवरात्रि के नौवें और अंतिम दिन सोमवार को श्रद्धालुओं ने मां के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख शांति की कामना किया। मां कालिका धाम, देवी पाटन मंदिर, दुर्गेश्वरी आश्रम सहित जिले के सभी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। हवन, कन्या पूजन और कन्या भोज के साथ नवरात्रि का समापन हुआ। देर शाम तक मंदिरों में मां के जयकारे गूंजते रहे।मां कालिका धाम में नौवें दिन विशेष पूजन हुआ। मंदिर के पुजारी अभिषेक महाराज और पीठाधीश्वर श्री महाराज के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने हवन-पूजन किया। श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन कर कन्या भोज कराया और भगवती से वरदान प्राप्ति की कामना की। यह भी पढ़ें- Rampur News: दुर्गा नवमी पर मां सिद्धिदात्री की आराधना, मंदिरों और घरों में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.