गौरीगंज, अक्टूबर 4 -- Gauriganj News: शुकुल बाजार। सीएचसी बाजार शुकुल में प्रसव के बाद नवजात की मौत के मामले में सीएमओ ने संविदा स्टाफ नर्स पूनम गौतम पर कार्रवाई की है। उन्हें तत्काल प्रभाव से सीएचसी संग्रामपुर में मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत रिक्त संविदा उपाचारिका पद पर तैनात किया गया है। उनका आगामी माह का वेतन भी संग्रामपुर से आहरित करने का निर्देश दिया गया है। नवजात की मौत के तीन दिन बाद भी कार्रवाई न होने पर पीड़ित दिनेश गौतम ने जनसुनवाई में विधायक सुरेश पासी से शिकायत की थी। विधायक की शिकायत के बाद सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने जांच कराई। जांच समिति की आख्या के आधार पर स्टाफ नर्स का सीएचसी बाजार शुकुल से सीएचसी संग्रामपुर तबादला कर दिया गया। गौरतलब है कि ऊंचगांव ग्राम पंचायत निवासी तारावती के पति दिनेश गौतम ने शिकायत में आरोप लगाया थ...