Gauriganj News: नगर पंचायत कार्यालय के पास फैली गन्दगी
गौरीगंज, अगस्त 21 -- Gauriganj News: अमेठी। नगर पंचायत कार्यालय अमेठी के आसपास बड़ी मात्रा में कूड़ा जमा है। बरसात होने से कूड़े से दुर्गंध फैल रही है। कूड़े के ढेर के कारण मक्खियों और आवारा पशुओं का जमावड़ा भी लगा रहता है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत कार्यालय के समीप शिव प्रताप इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज स्थित है। आधा दर्जन नाश्ता चाट की दुकानें भी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कूड़े से उठने वाली दुर्गंध से विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। वहीं राहगीरों को भी इस मार्ग से गुजरने में कठिनाई होती है। लोगों ने तत्काल सफाई कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.