गौरीगंज, जुलाई 26 -- Gauriganj News: अमेठी। जिले में धान की रोपाई लगभग पूरी होने के बावजूद किसानों की चिंता कम नहीं हुई है। पर्याप्त बारिश नहीं होने से खेतों में लगी धान की फसल सूखने की कगार पर पहुंच रही है। जिसे बचाना किसानों के लिए चुनौती बन रहा है। किसान डीजल पंप और विद्युत नलकूपों के सहारे खेतों में पानी पहुंचाने को मजबूर हैं, जिससे खेती की लागत लगातार बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में एक जून से 26 जुलाई तक औसतन 280 मिलीमीटर वर्षा होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक केवल 115.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। यानी जिले में सामान्य से करीब 59 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। बारिश की कमी का सीधा असर धान की फसल पर दिखाई देने लगा है। जिन खेतों में सिंचाई की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, वहां पौधे पीले पड़ने लगे हैं और उनकी बढ़वार भी प्र...