Gauriganj News: दो साल बाद भी बस अड्डे का इंतजार
गौरीगंज, अगस्त 6 -- Gauriganj News: शुकुल बाजार। बस अड्डा निर्माण के लिए भूमि आवंटित होने के बावजूद बजट स्वीकृत न होने से निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। इससे रोजाना सफर करने वाले हजारों यात्रियों को आज भी सड़क किनारे बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। ब्लॉक मुख्यालय के निकट ग्राम पंचायत धनेशा राजपूत में परिवहन निगम के बस अड्डे के लिए करीब दो वर्ष पहले भूमि आवंटित की गई थी। इसके बाद लोगों को उम्मीद थी कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा, लेकिन योजना अब तक कागजों से आगे नहीं बढ़ सकी। प्रस्तावित स्थल आज भी खाली पड़ा है। शुकुल बाजार क्षेत्र से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग लखनऊ, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या और रायबरेली समेत अन्य शहरों की यात्रा करते हैं। बस अड्डा न होने से यात्रियों को खुले में खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है। बारिश और ते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.