गौरीगंज, नवम्बर 2 -- Gauriganj News: अमेठी। बीते 28 अक्तूबर को ककवा निवासी राहुल सिंह (35) दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। जब वे एएनएम सेंटर के पास पहुंचे थे तभी साइकिल सवार 60 वर्षीय पंचदेव कश्यप से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान राहुल की उसी दिन मौत हो गई थी। जबकि गंभीर रूप से घायल पंचदेव कश्यप को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया था। जहां पांच दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद रविवार की रात वृद्ध की भी मौत हो गई। मौत की खबर घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: सड़क हादसे में घायल वृद्ध ने दम तोड़ा प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक तहरीर नहीं मिली है। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: बाइक की टक्कर से जख्मी युवक...