गौरीगंज, अक्टूबर 29 -- Gauriganj News: जामो विकास क्षेत्र में तैनात सचिव रामकुमार को डीएम के आदेश के बाद डीपीआरओ ने किया निलंबित अमेठी। संवाददातापरिवार रजिस्टर दुकान पर रखे होने व विभागीय कार्यों में हीलाहवाली करने के आरोप में जामो विकास क्षेत्र में तैनात सचिव को डीएम के आदेश के बाद डीपीआरओ ने निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उसे शुकुलबाजार विकास क्षेत्र में संबद्ध किया गया है।पंचायत सचिव रामकुमार से एक व्यक्ति ने परिवार रजिस्टर की नकल मांगी। जिस पर उन्होंने एक दुकान पर से कागज ले लेने को कहा। हस्ताक्षर के लिए कहने पर सचिव ने आनाकानी की। जिसके बाद पीड़ित ने रजिस्टर का फोटो व वीडियो लेते हुए डीएम से शिकायत कर दी। मामले में कड़ी नाराजगी जताते हुए डीएम ने सीडीओ व डीपीआरओ को कार्यवाही के निर्देश दिये। जिस पर डीपीआरओ मनोज कुमार त्यागी ने रा...