गौरीगंज, नवम्बर 7 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता रोशनी और खुशियों का पर्व दीपावली रविवार को जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। पर्व को लेकर घरों से लेकर बाजारों तक में उत्सव का माहौल है। लोगों ने अपने घरों से लेकर दुकानों और प्रतिष्ठानों को रंग बिरंगी झालरों, फूलों व आकर्षक सजावटी सामानों से सजा दिया है। शाम होते ही दीपों की रोशनी से घर आंगन जगमगा उठेंगे। शनिवार को बाजारों में लोगों ने जमकर खरीदारी की और शाम को छोटी दीपावली पर घर में दीपक जलाकर मां लक्ष्मी का पूजन किया। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: दीपावली को लेकर अस्पताल अलर्ट , 33 बेड सुरक्षितपटाखा बाजार में दीपावली की रौनक फुलझड़ी, अनार के साथ स्काई बम रहे बच्चों की पसंद यह भी पढ़ें- Unnao News: जिला अस्पताल से सीएचसी तक 24 घंटे इलाज की तैयारी दीपावली को लेकर जिला मु...