गौरीगंज, अगस्त 11 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना। दिव्यांग बच्चों की विशेष आवश्यकताओं की पहचान और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से मंगलवार को बीआरसी मुसाफिरखाना परिसर में स्वास्थ्य परीक्षण कैंप आयोजित किया गया। शिविर बीएसए संजय तिवारी के मार्गदर्शन में जिला समन्वयक शशिकांत सेन और खंड शिक्षा अधिकारी सतीश सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुआ। शिविर में दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे 36 दिव्यांग बच्चों का चिकित्सीय परीक्षण एवं मूल्यांकन किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने बच्चों की जांच कर उनकी दिव्यांगता की स्थिति का आकलन किया। इनमें से करीब छह बच्चों के दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनाने की प्रक्रिया पूरी की गई। प्रमाणपत्र मिलने के बाद बच्चों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, छात्रवृत्ति और आवश्यक सहायक उपकरणों का लाभ मिल सकेगा...