Gauriganj News: दादरा हादसे में घायल दूसरे युवक की भी मौत
गौरीगंज, सितम्बर 20 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना। दादरा गांव के पास शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में घायल दूसरे युवक राज बहादुर सिंह (30) पुत्र अमरपाल सिंह की भी रविवार को लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में पहले अमजद (30) पुत्र मुनीम निवासी दादरा की पहले ही मौत हो चुकी थी। दोनों युवकों की मौत के बाद गांव में मातम छा गया है। बताया जाता है कि शुक्रवार को राज बहादुर सिंह और अमजद बाइक से दादरा गांव के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर प्राथमिक विद्यालय दादरा प्रथम की बाउंड्री से टकरा गई थी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया था। जहां चिकित्सकों ने अमजद को मृत घोषित कर दिया था। वहीं गंभीर रूप से घायल राज बहादुर सिंह को प्राथमिक उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.