गौरीगंज, नवम्बर 7 -- Gauriganj News: मुंशीगंज। पुलिस ने दहेज हत्या के मुकदमें में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसएचओ बृजेश सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के पूरे कुटरू का पुरवा निवासी अरविन्द पुत्र राजेन्द्र दहेज हत्या के मुकदमें में वांछित था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगी हुई थी। रविवार की सुबह मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। विधिक कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...