Gauriganj News: दस माह से नहीं मिला मनरेगा कर्मियों को मानदेय
गौरीगंज, अक्टूबर 16 -- Gauriganj News: शुकुल बाजार। संवाददाता बाजार शुकुल ब्लॉक में मनरेगा सेल में तैनात 38 कर्मचारियों को दस माह से मानदेय नहीं मिला है। लंबे समय से भुगतान लंबित होने के कारण कर्मचारियों के सामने परिवार का खर्च चलाने का संकट खड़ा हो गया है। कर्मचारियों के मुताबिक, करीब 35 लाख रुपये का मानदेय बकाया है। कई बार अधिकारियों से गुहार लगाने और ज्ञापन देने के बावजूद भुगतान नहीं होने से कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।मनरेगा कर्मचारियों के अनुसार, ब्लॉक में 30 ग्राम रोजगार सेवक, पांच तकनीकी सहायक, एक अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (एपीओ), एक लेखा सहायक और एक कंप्यूटर ऑपरेटर तैनात हैं। निर्धारित दर के अनुसार एपीओ को 30,390 रुपये, लेखा सहायक और कंप्यूटर ऑपरेटर को 11,803 रुपये, तकनीकी सहायक को 12,192 रुपये तथा ग्राम रोजगार सेवक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.