गौरीगंज, जुलाई 23 -- Gauriganj News: अमेठी। स्थानीय कस्बे के गायत्री नगर मोहल्ले में बुधवार रात तीन बजे तेज हवा के कारण एक आम का पेड़ विद्युत लाइन पर गिर गया। इससे मोहल्ले के सैकड़ों घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पेड़ गिरने से बिजली का खंभा टूट गया और तार भी क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में अंधेरा छा गया। विद्युत आपूर्ति बाधित होने से करीब दस घंटे तक मोहल्लेवासी परेशान रहे। सूचना मिलने पर विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य शुरू किया। टूटे खंभे को हटाकर नया खंभा लगाया गया और क्षतिग्रस्त तारों को जोड़ा गया। कड़ी मेहनत के बाद गुरुवार को दोपहर में बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी।मोहल्लेवासी सुनीता, रामजी और ममता ने बताया कि दस घंटे की कटौती से काफी परेशानी हुई। रात भर गर्मी और अंधेरे में लोग जागते रहे। क...