गौरीगंज, अक्टूबर 16 -- Gauriganj News: शुकुल बाजार। संवाददाता दशहरा मेला और दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर पुलिस ने सुरक्षा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मेले से लेकर प्रतिमा विसर्जन तक पुलिस की हर गतिविधि पर नजर रहेगी। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेला स्थलों, रामलीला आयोजनों और विसर्जन मार्गों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। थाना क्षेत्र में कुल 133 दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। दशमी और एकादशी को 97 प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: रेडकॉर्ड से किए आगाह, नियम तोड़ने पर कार्रवाई को रहे तैयारमेले और पूजा में सुरक्षा की तैयारी कस्बे में विजयदशमी के दिन परंपरागत रूप से विशाल मेला लगता है। इस दौरान राम-रावण युद्ध का मंचन किया जाता है। एकादशी को राम-भरत मिलाप और रात में नौटंकी का आयोजन होता है। इन कार्यक्...