गौरीगंज, नवम्बर 10 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विकास मौर्या ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना (कक्षा 11-12 को छोड़कर) के अंतर्गत जनपद के शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं के आवेदनों का अग्रसारण एवं निस्तारण निर्धारित समयसीमा में सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।उन्होंने बताया कि छात्रवृत्ति पोर्टल पर जनपद के छात्र-छात्राओं द्वारा अब तक कुल 15,637 आवेदन किए गए हैं। जिनमें से शिक्षण संस्थानों द्वारा 10,309 आवेदनों को ही निस्तारित किया गया है। जबकि शेष 5,328 आवेदन अभी भी संबंधित शिक्षण संस्थानों के लॉगिन पर लंबित हैं। उन्होंने बताया कि सर्वाधिक आवेदन लंबित रखने वाले शिक्षण संस्थानों में दशरथ देवी महाविद्यालय आदर्श नगर शुकुल बाजार के 40...