गौरीगंज, अगस्त 19 -- Gauriganj News: शुकुल बाजार। कस्बे में सार्वजनिक सुविधा बढ़ाने की दिशा में ग्राम पंचायत मवैया रहमतगढ़ ने पहल की है। स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत थाना मुख्यालय के पास करीब चार लाख रुपये की लागत से सामुदायिक शौचालय का निर्माण शुरू कराया गया है। इसके बनने से बाजार आने वाले व्यापारियों, राहगीरों और थाने में फरियाद लेकर पहुंचने वाले लोगों को शौचालय के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। कस्बे में सार्वजनिक शौचालय की समस्या को लेकर हिन्दुस्तान अखबार ने कई बार खबर प्रकाशित कर इसे प्रमुखता से उठाया था। शुकुल बाजार में रविवार और बुधवार को साप्ताहिक बाजार लगती है। इन दिनों कस्बे में बड़ी संख्या में व्यापारी और ग्राहक पहुंचते हैं। इसके अलावा थाना मुख्यालय पर भी प्रतिदिन विभिन्न मामलों को लेकर फरियादियों का आना-जाना लगा रहता है। सार्...