Gauriganj News: तीन करोड़ से होगा अग्निशमन केंद्र भवन का निर्माण
गौरीगंज, सितम्बर 10 -- Gauriganj News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। लगभग डेढ़ दशक के लम्बे इंतजार के बाद अब शीघ्र ही भीटी तहसील क्षेत्र के परसौली गांव में अग्निशमन केंद्र का निर्माण होगा। साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से होने वाले केंद्र का निर्माण प्रांतीय खंड लोक निर्माण द्वारा कराया जाएगा। फायर स्टेशन के निर्माण से तहसील में लगने वाली आग पर काबू पाने व नुकसान होने से बचाने में व्यापक लाभ मिलेगा। भीटी तहसील के गठन के बाद से ही अग्निशमन केंद्र के निर्माण की मांग चली आ रही थी। दरअसल भीटी तहसील क्षेत्र में फायर स्टेशन न होने से आग लगने की दशा में अकबरपुर स्थित अग्निशमन केंद्र से टीम पहुंचती है। अकबरपुर से भीटी की दूरी लगभग 25 किलोमीटर है। ऐसे में अधिक दूरी होने के चलते अक्सर टीम को हादसे वाले स्थान पर पहुंचने में विलंब हो जाता है। इससे न सिर्फ नुक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.