गौरीगंज, जुलाई 31 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना। बीती रात चेकिंग के दौरान कोतवाली पुलिस ने एक युवक को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। एसएचओ विवेक सिंह ने बताया कि गुरुवार की देर रात उपनिरीक्षक सौरभ सिंह यादव अपनी टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान रामशाहपुर चौराहे से पूरे भवन रुदौली तालाब की ओर जाने वाली कच्ची सड़क पर एक युवक पुलिस को देखकर घबराकर भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा। जिसकी तलाशी में एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। आरोपी की पहचान सूरज निवासी ग्राम पूरे भवन रुदौली थाना मुसाफिरखाना के रूप में हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...