Gauriganj News: तमंचा व कारतूस के साथ गैंगस्टर एक्ट का इनामी गिरफ्तार
गौरीगंज, जुलाई 10 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना। कोतवाली पुलिस ने बीती रात हड़गड़वा गांव के पास से एक अभियुक्त को एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी गैंगस्टर एक्ट के एक मुकदमे में 25 हजार रुपए का वांछित इनामी भी निकला। गिरफ्तार के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक गोपाल मणि मिश्रा अपनी टीम के साथ गुरुवार देर रात क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक तमंचा लेकर हड़गड़वा गांव से मुसाफिरखाना-सुल्तानपुर मार्ग की ओर पैदल आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने हड़गड़वा मोड़ के पास घेराबंदी कर रात करीब 11 बजे संदिग्ध को पकड़ कर जब पूछताछ की तो उसकी पहचान रामकुमार यादव पुत्र छोटेलाल यादव, निवासी पूरे शिवगुलाम मजरे भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.