गौरीगंज, अगस्त 16 -- Gauriganj News: संग्रामपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे आपरेशन चक्रव्यूह अभियान में पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा दर्जकर अभियुक्त को पुलिस ने जेल भेज दिया। एसओ संजय सिंह ने बताया कि रविवार की भोर मुखबिर की सूचना पर उन्होंने अभियुक्त आशीष दूबे पुत्र राजाराम दूबे निवासी ग्राम गड़ेरी थाना संग्रामपुर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त एक शातिर अपराधी है। जिसके विरुद्ध पूर्व में थाना संग्रामपुर व अमेठी पर चोरी, मारपीट, गैगेंस्टर एक्ट व गुण्डा एक्ट सहित कुल 18 अभियोग पंजीकृत हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...