Gauriganj News: डीएम से लगाई टीसी दिलवाने की गुहार
गौरीगंज, अगस्त 24 -- Gauriganj News: अमेठी। भेटुआ के भैंसड़ा गांव निवासी आशा देवी ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर बेटी अर्पिता का स्थानांतरण प्रमाणपत्र (टीसी) दिलाए जाने की मांग की है। अर्पिता तिवारीपुर गांव स्थित एक निजी विद्यालय में कक्षा पांच की छात्रा थी। आशा देवी का आरोप है कि उन्होंने विद्यालय संचालक को निर्धारित शुल्क के अनुसार करीब 12 हजार रुपये जमा कर दिए हैं। इसके बावजूद विद्यालय प्रबंधन टीसी नहीं दे रहा है। उनका कहना है कि वर्ष 2024 से वह टीसी के लिए विद्यालय के चक्कर लगा रही हैं। टीसी नहीं मिलने के कारण वर्ष 2025 में बेटी का दूसरे विद्यालय में दाखिला नहीं हो सका और उसका एक साल खराब हो गया। अब नया शैक्षिक सत्र भी शुरू हो चुका है, लेकिन टीसी नहीं मिलने से बेटी की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इससे वह मानसिक तनाव में है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.