Gauriganj News: डीएपी के लिए रात से ही लाइन में लगे किसान
गौरीगंज, अक्टूबर 16 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता तहसील क्षेत्र अमेठी के अंतर्गत इफको खाद गोदाम पर शुक्रवार को खाद के लिए किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। खाद पाने के लिए किसान रात से ही लाइन में लग गए। सुबह होते-होते गोदाम के बाहर सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष किसानों की लंबी कतार लग गई। पुलिस की अभिरक्षा में खाद का वितरण कराया गया। किसानों को एक-एक बोरी खाद के लिए कई घंटों का इंतजार करना पड़ा।गोदाम पर डीएपी खाद की मात्र तीन सौ बोरियां रात में पहुंची थीं। जैसे ही गोदाम खुलने की खबर फैली, किसान खाद लेने के लिए टूट पड़े। भीड़ इतनी बढ़ गई कि गोदाम पर आपाधापी और धक्का-मुक्की का माहौल बन गया। महिलाएं और बुजुर्ग किसान भी घंटों लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। किसानों का कहना है कि आलू, सरसों, मटर, चना आदि बुवाई क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.