Gauriganj News: ट्रैफिक सिपाही का रिश्वत लेते वीडियो वायरल,सस्पेंड
गौरीगंज, जुलाई 26 -- Gauriganj News: जगदीशपुर। ड्यूटी के दौरान एक ट्रक चालक से कथित तौर पर रुपये लेते हुए यातायात पुलिस के एक सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने त्वरित कार्रवाई की है। एसपी सरवणन टी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित ट्रैफिक सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना को सौंपी है। हिनदुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में यातायात पुलिस का सिपाही मो. आरिफ जगदीशपुर पुलिस बूथ चौराहे पर ड्यूटी के दौरान एक ट्रक पर चढ़कर चालक से रुपये लेते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया, जिसके बाद पुलिस विभाग ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू की। एसपी ने आरोपी सिपाही को निलंबित करते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.