गौरीगंज, जुलाई 2 -- Gauriganj News: संग्रामपुर। वाराणसी-लखनऊ रेल मार्ग पर गुरुवार को ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। थाना क्षेत्र के कटरा कसारा गांव निवासी 65 वर्षीय राम आसरे जायसवाल पुत्र लाला साइकिल पर रंग, रोगन व सिंदूर लेकर गांव-गांव फेरी लगाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। गुरुवार को वह मिश्रौली बाजार से लौट रहे थे। वह जरबंधन का पुरवा, तारापुर के पास रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आए बुजुर्ग की मौत सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राम आस...