Gauriganj News: ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
गौरीगंज, नवम्बर 14 -- Gauriganj News: शुकुल बाजार। लखनऊ-वाराणसी रेल मार्ग पर कमरौली थाना क्षेत्र के महुआ बोझ रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार की सुबह उपासना एक्सप्रेस की चपेट में आने से 55 वर्षीय प्रेम शंकर निवासी पलिया पश्चिम की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। घटना की सूचना पर कमरौली थाना प्रभारी मुकेश पटेल और जीआरपी के एएसआई नरेंद्र मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा भरा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रेम शंकर की मौत से पत्नी श्रीमती का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी मुकेश पटेल ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.