गौरीगंज, अगस्त 14 -- Gauriganj News: गौरीगंज। शुक्रवार की शाम गौरीगंज के हनुमान तिराहे पर ट्रक चालक की लापरवाही से पांच बाइकें क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं दो बाइक चालक मामूली रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद भीड़ के शोर मचाने पर ट्रक चालक ने ट्रक रोक दी जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के अनुसार रायबरेली की तरफ से आ रही ट्रक की चपेट में सड़क किनारे खड़ी धर्मेंद्र चौरसिया की बाइक टकरा गई। ट्रक चालक ने बाइक बचाने के चक्कर में गाड़ी आगे बढ़ाई तो चार और बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएचओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक की स्टेयरिंग फेल होने से हादसा हुआ था। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...