गौरीगंज, जुलाई 13 -- Gauriganj News: अमेठी,संवाददाता। अमेठी जनपद के जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित महमदपुर कस्बे में सोमवार सुबह अज्ञात कारणों से हिंद टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे करीब 35 लाख रुपये का टेंट और अन्य सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने गोदाम से धुआं और आग की ऊंची लपटें निकलती देखीं। उन्होंने टेंट हाउस के मालिक को सूचना दी। मौके पर पहुंचे मालिक ने गोदाम में लगी भीषण आग देखकर पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही जगदीशपुर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गोदाम में रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो चुका था।इस स...