गौरीगंज, सितम्बर 6 -- Gauriganj News: गौरीगंज। दुर्गन भवानी मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुलिया राहगीरों के लिए हादसे का सबब बनी हुई हैं। इस मार्ग पर दो स्थानों पर पुलिया टूट चुकी हैं, लेकिन शिकायत के बाद भी जिम्मेदार विभाग की ओर से अब तक इनकी मरम्मत नहीं कराई गई है। इससे हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। दुर्गन भवानी मंदिर के कुछ पहले स्थित पुल करीब चार माह से क्षतिग्रस्त है। पुल का एक हिस्सा टूट जाने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल की स्थिति को लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: साल दर साल जर्जर होता गया शाहीपुल,जिम्मेदार बेखबर मार्ग पर रात के समय स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है। इसी मार्ग पर सोंगरा गांव के पास स्थित एक अन्य पुलिया...