गौरीगंज, जुलाई 13 -- Gauriganj News: गौरीगंज। क्षेत्र के टिकरिया मोड़ पर सड़क का अंधा मोड़ राहगीरों के लिए जानलेवा बनता जा रहा है। यहां तेज रफ्तार वाहन बिना साइनबोर्ड और लाइट की व्यवस्था न होने से कभी भी दुर्घटनाग्रस्त हो सकते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि टिकरिया मोड़ पर मोड़ बिल्कुल अचानक आता है। दिन में भी सामने से आ रहे वाहन दिखाई नहीं देते और रात में तो अंधेरा होने के कारण दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। कई बार छोटे-मोटे हादसे हो चुके हैं, लेकिन अब तक प्रशासन ने यहां कोई रिफ्लेक्टर, साइनबोर्ड या स्पीड ब्रेकर नहीं लगवाया। लोगों ने लोक निर्माण विभाग से टिकरिया मोड़ पर तुरंत चेतावनी बोर्ड, रिफ्लेक्टर और स्ट्रीट लाइट लगवाए जाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Haldwani News: चार मौतों से भड़के लोग, बोले- आखिर कब जागेगा 'सिस्टम'

हिंदी हिन्...