गौरीगंज, सितम्बर 1 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता जिले में मंगलवार को हुई झमाझम बारिश में शहर से लेकर गांवों तक जलभराव की स्थिति बन गई है। जलनिकासी व्यवस्था ठप होने से कई गांवों-कस्बों में लोगों के घरों के सामने व रास्तों पर पानी भर गया है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश ने किसानों की धान की फसल को बड़ी राहत दी है। जिससे फसलें लहलहा उठी हैं। वहीं शुकुल बाजार में कच्ची दीवार गिरने से सात वर्षीय बालिका की मलबे में दबकर मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: लगातार हो रही बारिश से त्रस्त हो गया जनजीवनजलभराव की स्थिति मंगलवार की दोपहर हुई तेज बरसात से अमेठी कस्बे में हरदेव नगर, अंतू रोड और बाबा बालकदास कुटी के आसपास कई घरों में बारिश का पानी भर गया है। सबसे खराब हालत एसडीएम कॉलोनी की है, जहां एसडीएम और सीओ आवास में...