गौरीगंज, जुलाई 12 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता बारिश के मौसम में विद्युत कर्मियों की लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ सकती है। जगह-जगह लगे ट्रांसफार्मर व बिजली के तार झाड़ियों से घिरे हैं। वहीं एचटी व एलटी लाइन भी पेड़ की डाल व पत्तियों को छू रही हैं। जिसके चलते बारिश के मौसम में करंट उतरने का खतरा बढ़ गया है।गौरीगंज के चौक बाजार से आगे माधवपुर वार्ड में लगा ट्रांसफार्मर पूरी तरह से झाड़ियों से घिरा हुआ है। ट्रांसफार्मर के आसपास साफ-सफाई न होने से किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं ऊपर से बिजली के तारों के मकड़जाल से खतरा बढ़ गया है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: जमीन से चंद फीट ऊपर लटक रहा नंगा तार शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी हालात चिंताजनक हैं। कई स्थानों पर एचटी और एलटी बिजली लाइनें पेड़ों की डालियों और पत्तियों से...