Gauriganj News: जांच के इंतजार में हैं भेजे गये 30 नमूने
गौरीगंज, अक्टूबर 29 -- Gauriganj News: अमेठी। जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच और कार्रवाई की व्यवस्था कर्मचारियों की कमी से प्रभावित हो रही है। खाद्य पदार्थों के 30 नमूनों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। नियमानुसार नमूनों की जांच रिपोर्ट 14 दिनों के भीतर मिल जानी चाहिए, लेकिन कई मामलों में रिपोर्ट आने में महीनों लग जाते हैं। इससे मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया भी प्रभावित होती है। खाद्य सुरक्षा विभाग में अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी भी चुनौती बनी हुई है। जिले में खाद्य सुरक्षा अधिकारी (एफएसओ) के दो पद, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी (सीएफएसओ) का एक पद और ड्रग इंस्पेक्टर का पद खाली है। सीमित संसाधनों और कर्मचारियों के सहारे जिले में खाद्य पदार्थों की जांच, नमूना संग्रह और मिलावट के खिलाफ कार्रवाई की जिम्मेदारी निभाई ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.