गौरीगंज, अगस्त 11 -- Gauriganj News: अमेठी। ग्राम पंचायत दरखा में वित्तीय अनियमितता की जांच की कवरेज करने गए एक युवक से गाली-गलौज, अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले को दर्ज कर जांच कर रही है। अरविन्द श्रीवास्तव ने प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देते हुए बताया कि तीन अगस्त को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी दरखा ग्राम पंचायत में जांच कर रहे थे। उसकी कवरेज के दौरान गांव के ही तीन लोगों ने उनके साथ अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने उनका मोबाइल छीनकर उसमें मौजूद महत्वपूर्ण डाटा डिलीट कर दिया और मोबाइल फेंक दिया, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गया। यह भी पढ़ें- Auraiya News: अकेला देख युवक को पीटा, मोबाइल छीनने का आरोप प्रभारी निरीक्षक श्रीराम पांडेय ने बताया आरोपी शीतला, अनुजेन्द्र सहित तीन लोग...