गौरीगंज, अक्टूबर 27 -- Gauriganj News: शुकुल बाजार। मुख्य मार्ग से पांडेयगंज से पूरे लदई गांव को जोड़ने वाला 200 मीटर लंबा खडंजा मार्ग पक्का नहीं हो सका है। जर्जर खड़ंजा मार्ग के चलते ग्रामीणों को दूर से घूमकर बाजार पहुंचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इन्हौना-रुदौली मार्ग से निकल कर कई गांवों को जोड़ने वाला यह खड़ंजा मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो गया है। ग्रामीणों ने कई बार इस मार्ग को पक्का बनवाए जाने की मांग की। किंतु किसी ने अब तक कारगर कदम नहीं उठाया है। प्रभात तिवारी, सुशील कुमार, मिथिलेश आदि ने इस मार्ग का निर्माण कराने की मांग अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...