गौरीगंज, अगस्त 26 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना। क्षेत्र के रसूलाबाद गांव में बुधवार को जर्जर छत की ईंटें अचानक भरभराकर गिरने से मां-बेटा घायल हो गए। दोनों का निजी चिकित्सालय में उपचार कराया गया। रसूलाबाद निवासी शिवानी (38) पत्नी राकेश बुधवार को अपने नौ वर्षीय बेटे आर्यन के साथ घर में थीं। इसी दौरान जर्जर छत की ईंटें अचानक गिरने लगीं। मलबे की चपेट में आने से मां-बेटा घायल हो गए। देवर हरिकेश ने बताया कि वर्ष 2000 में घर की छत पड़ी थी, जिसका प्लास्टर भी नहीं कराया गया था। लगातार बारिश और सीलन के चलते छत की करीब आधी ईंटें कमजोर हो गई थीं, जो अचानक गिर गईं। यह भी पढ़ें- बारिश में कच्चे मकान की छत ढहने से दंपति घायल प्रधान प्रतिनिधि अजीमुद्दीन ने बताया कि परिवार का प्रधानमंत्री आवास योजना में पंजीकरण कराया गया है। योजना का लाभ दिलाने का प्रया...