गौरीगंज, सितम्बर 5 -- Gauriganj News: शुकुल बाजार। क्षेत्र के सरैया पीरजादा गांव में जर्जर भवन में आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन होने से नौनिहालों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। भवन की दीवारें और छत खराब होने के बावजूद इसी परिसर में बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। ग्रामीणों ने भवन की मरम्मत कराने या केंद्र को सुरक्षित स्थान पर संचालित कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि आंगनबाड़ी केंद्रों के कायाकल्प और सुविधाएं बढ़ाने के लिए योजनाएं संचालित हैं, लेकिन सरैया पीरजादा का केंद्र इनसे अछूता है। भवन की हालत ऐसी है कि कभी भी हादसा हो सकता है। आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने बताया कि भवन जर्जर होने के साथ पेयजल समेत अन्य सुविधाओं की भी समस्या है। इसकी जानकारी अधिकारियों को दी जा चुकी है। सीडीपीओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जर्जर भवन की सूचना मिल...