गौरीगंज, सितम्बर 5 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता योग योगेश्वर भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव शुक्रवार को जिले भर में श्रद्धा और भक्तिभाव से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गांवों और कस्बों में आकर्षक झांकियां सजाई गई और भजन कीर्तन के कार्यक्रम आयोजित हुए। सभी थानों और पुलिस लाइन में भी झांकियां सजाकर भंडारों का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- Balrampur News: नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की से भक्तिमय दिखा जिलाजन्माष्टमी की भव्य सजावट अमेठी कस्बे में स्थित हनुमानगढ़ी, देवी पाटन धाम और टीकरमाफी आश्रम में जन्माष्टमी को लेकर भव्य सजावट की गई। सुबह से ही भगवान कृष्ण के भजन कीर्तन लाउडस्पीकरों पर बजने लगे। सभी कस्बों में बाल कृष्ण की झांकियां सजाई गई। जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पुलिस विभाग द्वारा जन्माष्टमी का पर्व भव...