Gauriganj News: जन्माष्टमी आयोजन में पति-पत्नी की पिटाई
गौरीगंज, सितम्बर 6 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना। क्षेत्र के नगेसरगंज गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के आयोजन के दौरान रात करीब सवा 12 बजे गांव के ही मृदुल पुत्र राजकुमार व उनकी पत्नी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आरती के दौरान राजेश प्रजापति, पंकज प्रजापति और रामसमुझ प्रजापति ने पीछे से पकड़कर उसे गिरा दिया। इसके बाद तीनों ने गाली-गलौज करते हुए कुर्सी, सरिया, डंडे और लात-मुक्कों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि उसे बचाने पहुंची उसकी पत्नी को भी आरोपितों ने घसीटकर मारपीट की। इसी दौरान उसकी करीब आठ ग्राम वजन की सोने की चेन गिर गई। एसएचओ विवेक सिंह ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.