गौरीगंज, सितम्बर 2 -- Gauriganj News: शुकुल बाजार। संवाददाता क्षेत्रीय विधायक सुरेश पासी के प्रयास से जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के 15 परिषदीय विद्यालयों में निर्माण कार्यों को मंजूरी मिली है। इनमें तीन उच्च प्राथमिक विद्यालयों व सात प्राथमिक विद्यालयों के पुनर्निर्माण तथा पांच विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षा-कक्ष का निर्माण कराया जाएगा। इन कार्यों के लिए कुल करीब 2.53 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।बिराहिम बाजगढ़, पलिया पश्चिम और मांझगांव के उच्च प्राथमिक विद्यालयों के पुनर्निर्माण भवन के लिए 29.44-29.44 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं पूरे झाऊ, शिवली मनिकपुर, सौना, सिधौली, कम्पोजिट स्कूल टेवसी, पूरे स्वयंवर शुकुल और पारा के प्राथमिक विद्यालयों के पुनर्निर्माण के लिए 15.36-15.36 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय हार...