गौरीगंज, सितम्बर 9 -- Gauriganj News: जगदीशपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी 18 वर्षीय पुत्री जब कहीं आती जाती है तो गांव निवासी मनीष पासी उसे रास्ते में रोक कर छेड़छाड़ करता है। लड़की को अपने साथ भाग चलने के लिए मजबूर करता है। लड़की के विरोध करने पर आरोपी माता-पिता को गोली मारने की धमकी देता है। जिससे उनकी लड़की का घर से निकलना मुहाल हो गया है। एसएचओ डीके यादव ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध केस दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने वाले दो पर केस दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...