गौरीगंज, जुलाई 3 -- Gauriganj News: अमेठी। ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत रामगंज पुलिस ने चोरी के सामान के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। एसएचओ रामराज कुशवाहा ने बताया कि दस दिन पूर्व दूल्हाराय जूनियर हाईस्कूल भादर में चोरी हुई थी। जिसकी सूचना पर पुलिस जांच कर रही थी। शुक्रवार की भोर अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर उन्होंने चोरी की घटना में प्रकाश में आए अभियुक्त कौशल विश्वकर्मा उर्फ विधायक निवासी ग्राम सिंगठी थाना पीपरपुर को गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से तीन बोरियों व एक प्लास्टिक की झाल में मौजूद प्रेशर कुकर, एक हैण्डपम्प का हेड, एक सीलिगं फैन बिना ब्लेड, एक भगौना, पीतल का घण्टा व किताबें बरामद हुई। केस दर्जकर अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान क...