Gauriganj News: चोरी की बाइक के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
गौरीगंज, जुलाई 14 -- Gauriganj News: अमेठी। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अंतर्जनपदीय अभियुक्त को चोरी की एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। केस दर्जकर पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया। सीओ अमेठी मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत मंगलवार की भोर प्रभारी निरीक्षक अमेठी श्रीराम पांडेय संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बाइक सवार एक युवक को रोककर गाड़ी के कागज मांगे तो वह दिखा नहीं सका। जिसके बाद की गई पूछताछ में उसने बाइक को एक दिन पूर्व सीएचसी अमेठी से चोरी करने की बात कबूल की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान श्रीराम विश्वकर्मा निवासी चन्ना का पुरवा टडवा थाना मन्झनपुर जनपद कौशाम्बी के रूप में हुई। सीओ ने बताया कि गिरफ्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.