Gauriganj News: चार अभियुक्तों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई
गौरीगंज, जुलाई 21 -- Gauriganj News: गौरीगंज। वाहन चोरी और दुकानों का ताला तोड़कर चोरी करने की वारदातों में लगातार शामिल पाए गए चार अभियुक्तों पर प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सिंह ने डीएम के अनुमोदन के बाद गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बस्ती जिले के निवासी सुभाष चन्द्र पाठक, मोहन वर्मा व मनीष कुमार तथा अमेठी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के शिवदीन का पुरवा अमटाही निवासी राजकुमार तिवारी लगातार अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त हैं। जिन पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई के लिए डीमए से अनुमति मांगी गई थी। डीएम के अनुमोदन के बाद चारों अभियुक्तों पर केस दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.