गौरीगंज, नवम्बर 7 -- Gauriganj News: अमेठी। बीते शुक्रवार को अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आने से चैन तिवारी पुरवा मजरे सोनारी गांव निवासी 70 वर्षीय केशव प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल सुल्तानपुर में भर्ती कराया, जहां रविवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वृद्ध की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। इस संबंध में सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...