गौरीगंज, अक्टूबर 29 -- Gauriganj News: अमेठी। रामगंज थाना क्षेत्र के दहियावां बीघापुर गांव निवासी 24 वर्षीय युवक का शव बुधवार देर रात प्रतापगढ़ जिले में प्रयागराज-अयोध्या रेलखंड पर कांधरपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक की पहचान कुलदीप पुत्र रामसूरत के रूप में हुई है। गुरुवार सुबह सूचना मिलने पर परिजन कोहंडौर थाने पहुंचे, जहां उन्होंने शव की शिनाख्त की। इसके बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक की मां मीना देवी के मुताबिक, बुधवार दोपहर करीब एक बजे कुलदीप का चचेरा भाई राकेश उसे बाइक से अपने साथ ले गया था। इसके बाद कुलदीप के साथ क्या हुआ, इसकी जानकारी परिवार को नहीं है। वहीं, राकेश का कहना है कि उसने रात करीब 9:40 बजे कुलदीप को गांव के स्कूल के पास छोड़ दिया था। दोनों के बयानों के बाद युवक की मौत ...