Gauriganj News: घर में घुसकर महिला को लाठी-डंडों से पीटा
गौरीगंज, नवम्बर 7 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना। कोतवाली क्षेत्र के केशवपुर गांव निवासी सुमित्रा पत्नी दिलीप कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि छह नवंबर की शाम करीब पांच बजे गांव का पंकज कुमार पुत्र रामकरन उसके घर में घुस आया। आरोप है कि उसने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और लात-घूंसों से उसकी पिटाई कर दी। महिला के शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे तो आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: पुराने विवाद में महिला की घर में घुसकर पिटाई, चार पर केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.