Gauriganj News: घर में घुसकर महिला को पीटा, केस दर्ज
गौरीगंज, अगस्त 24 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना। कोतवाली क्षेत्र के पलिया पूरब गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 23 अगस्त की सुबह गांव की आशा बहू सुरेमा सिंह, उनकी पुत्री आंचल सिंह और काजल सिंह लाठी-डंडे लेकर उसके घर पहुंचीं। आरोप है कि तीनों ने जातिसूचक गालियां देते हुए घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट की और उसे लाइन की पटरी तक खींचकर ले गईं। मारपीट में उसके मुंह, हाथ, कंधे और नाक पर चोट लगने से वह घायल हो गई। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से चली गईं। पुलिस ने केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.