गौरीगंज, अक्टूबर 30 -- Gauriganj News: अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के पोथी राम मिश्र का पुरवा निवासी वंदना मिश्रा पत्नी दीपक शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गुरुवार की शाम छह बजे मामूली विवाद को लेकर गांव के फिरोज शर्मा, नेहा शर्मा व लक्ष्मी शर्मा लाठी डंडे से लैश होकर उसके घर में घुस गए। आरोपियों ने उसकी और उसके पति की जमकर पिटाई की। जिससे दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। एसएचओ शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों पर केस दर्जकर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...